Posted On:Friday, December 5, 2025
लखनऊ न्यूज डेस्क: कैसरबाग के पास ऑटो में सवार होकर लौट रहे अर्जुन कुमार के साथ लूट की घटना हो गई। सीतापुर के संदना निवासी अर्जुन ने बताया कि वह 28 नवंबर को लखनऊ आए थे और रात करीब 10:15 बजे मड़ियांव से कैसरबाग आने के लिए एक ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से दो लोग मौजूद थे और सब कुछ सामान्य लग रहा था। कैसरबाग बस स्टैंड से कुछ दूर पहले ही ऑटो चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी और अर्जुन से पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर चालक के दो साथियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब में रखे 2000 रुपए निकाल लिए। दबाव बनाकर मोबाइल से यूपीआई के जरिए 4000 रुपए और ट्रांसफर करा लिए गए। लुटेरों ने न सिर्फ पैसे छीने बल्कि अर्जुन को पीटकर वहीं छोड़ भाग निकले। घटना से घबराए अर्जुन किसी तरह पास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस तक पहुंचे और वजीरगंज थाने में तहरीर दी। जांच के दौरान पुलिस ने अर्जुन को उन बदमाशों की तस्वीरें दिखाई जिन्हें मड़ियांव पुलिस गुरुवार को जेल भेज चुकी थी। अर्जुन ने तुरंत उन्हें पहचान लिया और बताया कि वही तीनों बदमाश लूट में शामिल थे। पुलिस ने केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लखनऊ में मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, AQI रेड जोन में; अगले दिनों में और बढ़ सकता है तापमान
लखनऊ में शुरू हुआ वार्म नाइट का दौर, रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक
केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट पर आई तकनीकी खराबी
खराब मौसम के चलते दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, एक घंटे बाद फिर रवाना
लखनऊ में एटीएस अधिकारी बन 90 लाख की डिजिटल ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार
मेडिकल लीव विवाद: लोको पायलट से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, रेलवे ने बनाई जांच कमेटी
यूपी में बढ़ेगा तापमान, अगले दिनों में और तेज होगी गर्मी
फ्लाइट में तकनीकी खराबी से फंसे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, एक घंटे बाद इंडिगो विमान ने भरी उड़ान
लखनऊ में सनसनी: नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर हुआ फरार
Posted On:Monday, March 9, 2026
Posted On:Saturday, March 7, 2026
Posted On:Friday, March 6, 2026
Posted On:Thursday, March 5, 2026
Posted On:Wednesday, March 4, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer